ममता कितने दबाव में हैं यह सभी को समझना चाहिए: बंगाल में रामनवमी की छुट्टी पर प्रह्लाद जोशी
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा रामनवमी पर सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा किए जाने पर कहा है, "जो लोग जय श्रीराम का नारा लगाने वालों को गिरफ्तार करते थे, उन्हीं लोगों ने रामनवमी के त्योहार पर अवकाश की घोषणा की है।" उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कितने दबाव में हैं यह सभी लोगों को समझना चाहिए।"