ममता ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए पवार के अलावा सुझाया फारूक व गोपालकृष्ण गांधी का नाम
जेएमएम सांसद विजय कुमार हांसदाक ने विपक्षी दलों की बैठक के बाद बुधवार को बताया कि टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने बैठक में राष्ट्रपति चुनाव उम्मीदवार के लिए शरद पवार के अलावा फारूक अब्दुल्ला व गोपालकृष्ण गांधी का नाम सुझाया। हालांकि, एनसीपी प्रमुख पवार राष्ट्रपति चुनाव लड़ने से मना कर चुके हैं। गौरतलब है, 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव होगा।