ममता बनर्जी के आवास में घुसने वाले शख्स को कोर्ट ने 11 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कालीघाट (कोलकाता) स्थित सरकारी आवास में शनिवार देर रात कथित तौर पर दीवार फांदकर घुसने वाले शख्स को कोर्ट ने सोमवार को 11 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। करीब 31 वर्षीय आरोपी 24 परगना ज़िले का रहने वाला है। गौरतलब है कि पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार किया था।