ममता बनर्जी को माथे पर चोट लगने के बाद ट्रॉमा केयर सेंटर में किया गया शिफ्ट
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को चोट लगने के बाद कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल के वुडबर्न ब्लॉक से ट्रॉमा केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। टीएमसी के एक नेता के मुताबिक, ममता अपने ड्रॉइंग रूम में टहलने के दौरान पैर फिसलने के चलते गिर गईं और उनका माथा कांच के शोकेस से टकरा गया था।