ममता लोकतंत्र की हत्यारी हैं, रोहिंग्या मुसलमानों का समर्थन करती हैं: गिरिराज सिंह
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को वाराणसी (यूपी) में काले झंडे दिखाए जाने के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गुरुवार को कहा, "यूपी के लोग उनसे क्यों नाराज़ नहीं होंगे?...वह हमेशा रोहिंग्या मुसलमानों और आतंकवादियों का...समर्थन करती हैं।" उन्होंने कहा कि ममता 'लोकतंत्र की हत्यारी' हैं। बकौल सिंह, 'जय श्री राम' के नारे से ममता चिढ़ जाती हैं।