मयंक पूरा पैकेज हैं, शमी तैयार नहीं तो उन्हें बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में लेना चाहिए: ब्रेट ली
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज ब्रेट ली ने कहा है कि टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाज़ मयंक यादव एक संपूर्ण पैकेज हैं और अगर 'मोहम्मद शमी तैयार नहीं हैं' तो उन्हें आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में चुना जाना चाहिए। ब्रेट ली ने कहा, "मुझे लगता है कि मयंक यादव ऑस्ट्रेलियाई विकेट्स पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे।"