मयंक ने फेंटा मार दिया, वह ज़्यादा तेज़ गेंद फेंकते हैं: अख्तर से जस्टिन लैंगर
एलएसजी के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने पाकिस्तान के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ शोएब अख्तर के नाम संदेश में मज़ाक में कहा है, "शोएब...मुझे लगता है कि मयंक यादव ज़्यादा तेज़ गेंद फेंकते हैं।" उन्होंने कहा, "शोएब मेरे दोस्त, मयंक ने फेंटा मार दिया।" मयंक ने आरसीबी के खिलाफ 156.7 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से आईपीएल-2024 की सबसे तेज़ गेंद फेंकी थी।