मयंक ने फ्लाइट में अपनी पानी की बोतल के साथ शेयर की तस्वीर, कहा- रिस्क नहीं लेने का रे बाबा
क्रिकेटर मयंक अग्रवाल ने फ्लाइट में अपनी पानी की बोतल के साथ 'X' पर तस्वीर शेयर की है और कैप्शन लिखा, "बिल्कुल रिस्क नहीं लेने का रे बाबा!" दरअसल, बीते दिनों मयंक ने फ्लाइट में पानी समझकर एक पाउच से तरल पदार्थ पी लिया था जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी और उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था।