मयंक यादव को 2 साल के लिए निजी ट्रेनर और मेडिकल एक्सपर्टीज़ मिलनी चाहिए: इयन बिशप

वेस्टइंडीज़ के पूर्व क्रिकेटर इयन बिशप ने कहा है कि लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के पेसर मयंक यादव को अगले 2 वर्षों के लिए निजी स्ट्रेंथ ऐंड कंडिशनिंग ट्रेनर और मेडिकल एक्सपर्टीज़ मिलनी चाहिए। गौरतलब है कि 21 वर्षीय मयंक फिलहाल आईपीएल 2024 के सबसे तेज़ गेंदबाज़ हैं। उन्होंने आरसीबी के खिलाफ 156.7 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से गेंद डाली थी।

Load More