मयंक यादव ने डाली आईपीएल 2024 की सबसे तेज़ गेंद, तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड
एलएसजी के 21 वर्षीय तेज़ गेंदबाज़ मयंक यादव ने मंगलवार को आरसीबी के खिलाफ 156.7 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से आईपीएल 2024 की सबसे तेज़ गेंद डाली। मयंक ने इस सीज़न में अब तक सबसे तेज़ गेंद डालने का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। गौरतलब है, शनिवार को पीबीकेएस के खिलाफ उन्होंने 155.8 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी।