मयंती ने अपने बेटे का बेंगलुरु में टेस्ट देखने का वीडियो किया शेयर, बताया पारिवारिक कनेक्शन
क्रिकेट प्रेज़ेंटर मयंती लैंगर ने अपने बेटे का डे-नाइट टेस्ट मैच देखने का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। मयंती ने चिन्नास्वामी स्टेडियम (बेंगलुरु) के साथ पारिवारिक कनेक्शन बताते हुए लिखा, "मेरे पति ने यहां टेस्ट खेला...यहां मेरे ससुर ने टेस्ट डेब्यू किया...मैंने यहां एक टेस्ट होस्ट किया है...अब मेरा बेटा यहां अपना पहला टेस्ट मैच देख रहा है।"