मरे बेटे को ज़िंदा करने के लिए झारखंड में मां ने 7 घंटे तक करवाई प्रार्थना, पहुंची पुलिस
चतरा (झारखंड) के एक शख्स की मौत के बाद उसकी मां व परिवार के अन्य लोगों ने उसे ज़िंदा करने के लिए बुधवार को करीब 7 घंटे तक 'यीशु' के सामने प्रार्थना की। मृतक की मां ने घर के किसी भी सदस्य को रोने नहीं दिया। वहीं, पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।