मर्करी से स्टार्टअप ने बना दिया सोना तो क्या अब सोने की कीमतें गिर जाएंगी?
स्टार्टअप मैराथन फ्यूज़न ने पारे को सोने में बदलने का दावा किया है लेकिन बनाए गए सोने की मात्रा नहीं बताई। कंपनी के मुताबिक, 1 गीगावॉट का प्लांट सालाना 2 टन सोना बना सकता है। हालांकि, इससे सोने की कीमतों पर असर पड़ने की संभावना कम है क्योंकि 2025 में दुनियाभर में 3,672 टन सोने का खनन हुआ था।