मर चुकी महिला को ज़िंदा समझकर अस्पतालों में भटकते रहे परिजन, डॉक्टरों ने नहीं बताया सच
देहरादून (उत्तराखंड) में एक निजी अस्पताल में एक महिला की मौत के बावजूद उसे ज़िंदा समझकर परिवार इलाज के लिए 3 अलग-अलग अस्पतालों में भटकता रहा। आरोप है कि चारों अस्पतालों में से किसी ने महिला की मौत की जानकारी परिजन को नहीं दी। परिजन द्वारा 20-किलोमीटर दूर एक अन्य अस्पताल ले जाने पर महिला की मौत की पुष्टि हुई।