मरीज़ों को ATM की तरह इस्तेमाल करते हैं निजी अस्पताल, बस भर्ती करने से मतलब है: इलाहाबाद HC
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि निजी अस्पताल मरीज़ों को एटीएम की तरह इस्तेमाल करते हैं। हाईकोर्ट ने कहा, "पहले मरीज़ों को भर्ती कर लेते हैं...फिर डॉक्टर को बुलाते हैं।" अदालत ने डॉक्टर के खिलाफ आपराधिक केस हटाने की मांग ठुकराकर यह बात कही। डॉक्टर के देर से पहुंचने के कारण एक महिला के गर्भ में भ्रूण मर गया था।