'मर जाना कुबूल है, बीजेपी के साथ जाना नहीं' कहते नीतीश का पुराना वीडियो हुआ वायरल
बिहार में बीजेपी के समर्थन से सरकार बनाने जा रहे जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार का पुराना वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह कह रहे हैं कि 'मर जाना कुबूल है, उनके (बीजेपी) साथ जाना कुबूल नहीं है'। यह वीडियो जनवरी 2023 का है। नीतीश ने महागठबंधन से अलग होने का फैसला करते हुए आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।