मराठी की बजाय अंग्रेज़ी में 'Excuse me' कहने पर ठाणे में की गई 2 महिलाओं की पिटाई
ठाणे (महाराष्ट्र) में मराठी के बजाय अंग्रेज़ी में 'एक्सक्यूज मी' कहने पर 3 लोगों ने 2 महिलाओं से मारपीट की। दोनों महिलाएं स्कूटर से अपनी हाउसिंग सोसायटी में प्रवेश कर रही थीं तभी उनमें से एक ने रास्ता रोक रहे एक शख्स से 'एक्सक्यूज मी' कहा जिसे सुनकर वह नाराज़ हो गया। महिलाओं ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।