मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्जा देने में इतनी देर क्यों लगी: कांग्रेस
केंद्र सरकार द्वारा गुरुवार को कैबिनेट बैठक में मराठी को 'शास्त्रीय भाषा' का दर्जा दिए जाने पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा है, "मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्जा देने में इतनी देर क्यों लगी?" उन्होंने कहा, "3 अक्टूबर 2024 को आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में निश्चित हार से कुछ हफ्ते पहले...नॉन-बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री अपनी लंबी नींद से जाग गए।"