अनुराग कश्यप के सहयोग से बनी मराठी फिल्म 'गाड़ी' का धर्मशाला फिल्म महोत्सव में होगा प्रीमियर

अनुराग कश्यप के सहयोग से बनी मराठी मनोवैज्ञानिक थ्रिलर 'गाड़ी' का प्रीमियर 29-अक्टूबर से शुरू होने वाले धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में होगा। फिल्म निर्देशक रोहन पिंगल की यह पहली फीचर फिल्म है, जो कोंकण के एक शोकाकुल पिता की कहानी पर आधारित है। निर्देशक राजेंद्र पिंगल ने कहा, "हम चाहते थे कि दर्शक फिल्म को समझने के बजाय उसे महसूस करें।"

Load More