मराठी मानुष की शक्ति के आगे हारी सरकार: हिंदी भाषा की अनिवार्यता से जुड़े फैसले पर उद्धव

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्राथमिक विद्यालयों में हिंदी को अनिवार्य तीसरी भाषा बनाने का फैसला वापस लिए जाने को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उद्धव के मुताबिक, मराठी मानुष की शक्ति के आगे सरकार हार गई। बकौल उद्धव, सरकार ने आदेश वापस ले लिया जिससे मराठी मानुष 5-जुलाई के मोर्चे के लिए एकजुट न हो पाएं।

Load More