मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता विजय कदम का 67 साल की उम्र में कैंसर से हुआ निधन
मराठी सिनेमा व थिएटर के दिग्गज अभिनेता विजय कदम का शनिवार सुबह 67 साल की उम्र में निधन हो गया। वह पिछले डेढ़ साल से कैंसर से जुझ रहे थे। हास्य और गंभीर भूमिकाओं में अपनी बहुमुखी प्रतिभा के लिए लोकप्रिय रहे विजय कदम 1980 और 1990 के दशकों में मराठी सिनेमा और धारावाहिकों में प्रमुख शख्सियत थे।