मर्डर करने के बाद हुआ फरार, ट्रेन में दातून बेचकर कमाए ₹17000, गोवा में रशियन के साथ घूमा
कानपुर में हत्यारोपी सोहेल खान को गिरफ्तार किया गया है। उसने पूछताछ में फरारी के दौरान कई राज्यों में घूमने की बात बताई है। पुलिस के मुताबिक, वह ट्रेन में बिना टिकट सफर करते हुए रास्ते में दातून बेचता रहा जिससे उसने ₹17000 कमाए। गोवा पहुंचने के बाद उसकी रशियन युवती से दोस्ती हुई जिसके साथ वह बीच पर घूमा।