मर्दों को छेड़ा, किए गंदे इशारे; एंटी रोमियो स्क्वॉड ने 2 'लैलाओं' को किया गिरफ्तार
वाराणसी (यूपी) में एंटी रोमियो स्क्वॉड ने आम लोगों और राहगीरों को अश्लील इशारे कर छेड़ने वालीं 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, उन्हें सूचना मिली थी कि ये महिलाएं लोगों को अनावश्यक रूप से रोककर अश्लील इशारे कर माहौल खराब कर रही हैं। एक महिला की उम्र 42 वर्ष जबकि दूसरी की उम्र करीब 28 वर्ष है।