मर्दों को बहुत जल्दी विलेन बना दिया जाता है: पत्नी से तलाक की अफवाहों पर गौरव तनेजा
भारतीय यूट्यूबर गौरव तनेजा ने पत्नी ऋतु राठी से तलाक की अफवाहों के बीच इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है, "पुरुषों को बहुत जल्दी विलेन बना दिया जाता है। हम रोते नहीं, कम बोलते हैं और कम व्यक्त करते हैं।" उन्होंने कहा, "सोशल मीडिया पारिवारिक मामलों पर चर्चा करने की जगह नहीं है। उम्मीद है, सब जल्द ही ठीक हो जाएगा।"