मरियम वेबस्टर ने 'Polarization' को 2024 का वर्ड ऑफ द इयर किया घोषित
अमेरिकी डिक्शनरी मरियम वेबस्टर ने 'Polarization' को 2024 का वर्ड ऑफ द इयर घोषित किया है। मरियम-वेबस्टर के संपादक पीटर सोकोलोव्स्की के अनुसार, 'Polarization' एक विशिष्ट प्रकार के विभाजन को संदर्भित करता है। हिन्दी में 'Polarization' का मतलब 'ध्रुवीकरण' होता है जिसका अर्थ लोगों को विरोधी गुटों में विभाजित करना है और इसका परिणाम अक्सर संघर्ष या तनाव होता है।