मरणासन्न पत्नी को लेकर बैंक पहुंचा यूपी का शख्स, रुपए निकालने से पहले हुई मौत
हरदोई (यूपी) में बीते दिनों एक शख्स पत्नी के खाते से ₹49,000 निकालने के लिए उसे मरणासन्न हालत में बैंक लेकर पहुंचा लेकिन रुपए निकालने से पहले ही महिला की मौत हो गई। बकौल पुलिस, मैनेजर की सक्रियता के चलते शख्स रुपए नहीं निकाल पाया। पोस्टमॉर्टम में महिला की मौत दिमाग की नस फटने से होने की पुष्टि हुई है।