मरम्मत के लिए आज रात 8 घंटे के लिए पूरी तरह से बंद रहेगा बिहार का सिमरिया पुल
बिहार स्थित सिमरिया पुल सड़क की मरम्मत के लिए मंगलवार रात 10 बजे से बुधवार सुबह 6 बजे तक पूरी तरह से बंद रहेगा। मरम्मत का काम कर रही कंपनी एसपी सिंगला के अनुसार, पुल के स्पैन नंबर-13 पर 122 मीटर की ढलाई की जाएगी। यह पुल बेगूसराय व पटना को जोड़ता है और इसके दोनों तरफ जवान तैनात रहेंगे।