मरमेड ड्रेस से जुड़े एक्वेरियम में मछलियां रखकर रैंप वॉक कर रही मॉडल का वीडियो हुआ वायरल
मरमेड वाली ड्रेस से जुड़े एक्वेरियम में ज़िंदा मछलियां रखकर रैंप वॉक कर रही एक मॉडल का वीडियो वायरल हो रहा है। बकौल रिपोर्ट्स, यह वीडियो चेन्नई का है। वीडियो पर एक यूज़र ने "यह बहुत घटिया हरकत है, फैशन के लिए जानवरों का इस्तेमाल करना बंद करिए" कमेंट किया जबकि एक अन्य ने कहा, "यह पशुओं के प्रति...क्रूरता है।"