मराठी अभिनेत्री केतकी को ठाणे कोर्ट से अत्याचार अधिनियम के तहत दर्ज केस में मिली ज़मानत
ठाणे (महाराष्ट्र) की अदालत ने गुरुवार को मराठी अभिनेत्री केतकी चितले को उनके खिलाफ अत्याचार अधिनियम के तहत दर्ज एक मामले में ज़मानत दे दी। हालांकि, केतकी अभी जेल में ही रहेंगी क्योंकि एनसीपी प्रमुख शरद पवार के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर उनकी ज़मानत याचिका अभी भी लंबित है। केतकी को ₹25,000 के मुचलके पर ज़मानत मिली है।