मरियम नवाज़ बनीं पाकिस्तान की पहली महिला मुख्यमंत्री
पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज़ (पीएमएल-एन) की नेता व पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ की बेटी मरियम नवाज़ सोमवार को अपने देश की पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं। मरियम ने कहा कि आज देश की हर औरत एक महिला मुख्यमंत्री को देखकर गर्व महसूस कर रही है। गौरतलब है कि मरियम को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का मुख्यमंत्री चुना गया है।