मरीज़ों के वीर्य में मंकीपॉक्स के वायरस मौजूद होने की रिपोर्ट्स को हम देख रहे हैं: डब्ल्यूएचओ
डब्ल्यूएचओ ने बताया है कि संगठन उन रिपोर्ट्स को देख रहा है जिनमें मरीज़ों के सीमन (वीर्य) में मंकीपॉक्स के वायरस मौजूद होने की बात कही गई है। बकौल डब्ल्यूएचओ, इससे इस बात की जांच हो सकेगी कि यह बीमारी यौन संक्रमित है या नहीं। डब्ल्यूएचओ ने बताया, "यह कुछ ऐसा हो सकता है जिससे हम अभी तक अनजान हों।"