मरे हुए मच्छरों के खून के डीएनए की मदद से चीन में पकड़ा गया चोर
चीन में पुलिस ने दो मरे हुए मच्छरों के खून के डीएनए टेस्ट की मदद से एक चोर पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि जिस घर में चोरी हुई थी उसे हाल ही में पेंट किया गया था और उसका मानना था कि घर की दीवार पर मिले खून के धब्बे वहां रात बिताने वाले संदिग्ध के हो सकते हैं।