मलाइका अरोड़ा के पिता ने खुदकुशी के कुछ देर पहले उन्हें फोन कर कहा था- 'थक गया हूं': रिपोर्ट
'इंडिया टीवी' के मुताबिक, अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल ने बुधवार को कथित तौर पर खुदकुशी करने से कुछ देर पहले मलाइका व छोटी बेटी अमृता अरोड़ा को फोन कर कहा था कि वह थक गए हैं। वहीं, 'ई-टाइम्स' ने एक सूत्र के हवाले से कहा है कि अनिल ने मंगलवार रात को भी अमृता को फोन किया था।