मलाइका अरोड़ा ने ₹5.3 करोड़ में बेचा अपना अंधेरी वेस्ट का अपार्टमेंट

ऐक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अंधेरी पश्चिम (मुंबई) में अपना अपार्टमेंट ₹5.3 करोड़ में बेचा है। पंजीकरण महानिरीक्षक की वेबसाइट पर संपत्ति पंजीकरण दस्तावेज़ों के अनुसार, इस लेनदेन पर ₹31.08 लाख का स्टांप शुल्क और ₹30,000 का पंजीकरण शुल्क लगा है। उन्होंने मार्च 2018 में यह अपार्टमेंट ₹3.26 करोड़ में खरीदा था और यह बिक्री अगस्त-2025 में पंजीकृत की गई थी।

Load More