ऐक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने एक इंटरव्यू में दूसरी शादी करने से जुड़ा सवाल पूछे जाने पर कहा, "कभी ना मत कहो। जैसा कि मैंने कहा- मैं हार्डकोर रोमांटिक इंसान हूं...प्यार से जुड़ी हर चीज़ पर विश्वास करती हूं, इसलिए कभी न मत कहो।" गौरतलब है कि मलाइका का 2017 में ऐक्टर अरबाज़ खान से तलाक हो गया था।