मलाइका अरोड़ा ने बताया कौनसा शब्द सुनते ही आ जाता है गुस्सा, बोलीं- कोई ऐसा कैसे बोल सकता है
ऐक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया है कि जब ट्रोल्स उन्हें 'बुढ़िया' कहते हैं तो उन्हें गुस्सा आता है। 51-वर्षीय मलाइका ने कहा, "कोई किसी को ऐसा कैसे बोल सकता है...कभी-कभी ये ट्रिगर करता है...क्योंकि ये बहुत इनसेंसिटिव बात है।" बकौल मलाइका, उनका बेटा अरहान खान उन्हें लोगों की बातें नज़रअंदाज़ करने को कहता है।