मलाइका के पिता की खुदकुशी के बाद उनके घर पहुंचे सैफ, करीना समेत कई सेलेब्रिटी
अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा के घर की छत से कूदकर आत्महत्या करने के बाद सैफ अली खान, करीना कपूर, अनन्या पांडे, वरुण धवन, अरबाज़ खान, अर्जुन कपूर समेत कई सेलेब्रिटी उनके घर पहुंचे हैं। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में यह खुदकुशी लग रही है लेकिन हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है।