मलेशिया के कुआलालंपुर इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर गैस रिसाव से 39 लोग हुए बीमार

मलेशिया के कुआलालंपुर इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार को विमान इंजीनियरिंग सुविधा में गैस रिसाव के बाद 39 लोग बीमार पड़ गए। अग्निशमन विभाग ने बताया है कि 14 लोगों को उपचार के लिए एयर डिज़ास्टर यूनिट में भेजा गया जबकि एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बकौल विभाग, गैस रिसाव से उड़ान में कोई बाधा नहीं आई है।

Load More