चीन में एचएमपीवी के मामले सामने आने के बाद इस वायरस के मलेशिया में दर्ज किए गए आंकड़े सामने आए हैं। मलेशिया के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 2024 में देश में एचएमपीवी के 327 मामले दर्ज हुए जो 2023 में 225 मामलों की तुलना में 45% अधिक है। मंत्रालय ने लोगों से निवारक उपाय करने का आग्रह किया है।