सरकार ने मलेशिया जाने वाले भारतीय नागरिकों के लिए जारी की एडवाइज़री
कुआलालंपुर स्थित भारतीय उच्चायोग ने मलेशिया जाने वाले नागरिकों के लिए एडवाइज़री जारी की है। उच्चायोग के मुताबिक, एजेंट फर्ज़ी जॉब ऑफर देकर भारतीयों को टूरिस्ट वीज़ा पर मलेशिया भेज रहे, जहां लोग ओवरस्टे, अवैध इमिग्रेशन, शोषण, हिरासत और कानूनी कार्रवाई जैसी मुश्किलों में फंस रहे हैं। उच्चायोग ने बिना वैध वर्क परमिट मलेशिया न जाने की चेतावनी दी है।