मलयालम ऐक्टर सिद्दीकी से रेप केस को लेकर एसआईटी ने 4 घंटे तक की पूछताछ
मलयालम फिल्म ऐक्टर सिद्दीकी अपने खिलाफ दर्ज रेप के मामले में पूछताछ के लिए सोमवार को तिरुवनंतपुरम (केरल) में एसआईटी के सामने पेश हुए। रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीएस अधिकारी के नेतृत्व में एसआईटी ने तिरुवनंतपुरम के छावनी पुलिस थाने में सिद्दीकी से करीब 4 घंटे तक पूछताछ की। एक अभिनेत्री ने सिद्दीकी के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया है।