मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों की जांच के लिए गठित की गई टीम
मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं के साथ होने वाले अत्याचारों की जांच के लिए केरल सरकार ने 7 सदस्यीय टीम का गठन किया है। हेमा समिति ने अपनी 290 पन्नों की रिपोर्ट में मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में 'पुरुषों का प्रभुत्व' व 'अश्लील टिप्पणियां' करने और महिलाओं के उत्पीड़न समेत कई मामलों का खुलासा किया है।