मलयालम सिनेमैटोग्राफर शाजी कुमार का 57 साल में निधन
मोहनलाल अभिनीत सुपरहिट फिल्मों ‘पुलिमुरुगन’, ‘नारन’ और ‘थुडारुम’ के लिए पहचाने जाने वाले मलयालम सिनेमा के मशहूर सिनेमैटोग्राफर शाजी कुमार का 57 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। कुमार अभिनेता दिलीप की आगामी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में अलप्पुझा में थे जहां शनिवार रात होटल के कमरे में उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।