मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के पहले टेक्नो-म्यूज़िशियन 77 वर्षीय केजे जॉय का हुआ निधन
मलयाली संगीतकार केजे जॉय का सोमवार तड़के 77 वर्ष की उम्र में चेन्नई में निधन हो गया। 1970 की दशक में 'की बोर्ड' यूज़ करने के बाद उनको मलयाली फिल्म इंडस्ट्री के पहले टेक्नो-म्यूज़िशियन के रूप में जाना जाता था। बकौल रिपोर्ट्स, स्ट्रोक आने के बाद जॉय लंबे समय से बिस्तर पर थे। उनका अंतिम संस्कार 17 जनवरी को होगा।