मलाइका के 'मैंने हां कर दी' पोस्ट के बाद उनकी व अर्जुन की सगाई की लगाई जा रहीं अटकलें
अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर कर लिखा, "मैंने हां कर दी है। 💞💞💞" इसके बाद मलाइका और अर्जुन कपूर की सगाई की अटकलें लगाई जा रही हैं। मलाइका के इस पोस्ट पर अभिनेता पुलकित सम्राट ने 'वाह...मुबारक हो' कमेंट किया है जबकि कई अन्य सेलेब्रिटीज़ ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।