मलिंगा: पंजाब किंग्स के सवाल 'अगर मेसी फुटबॉल के GOAT हैं तो आईपीएल का कौन है' पर हरभजन
अर्जेंटीना के फीफा विश्व कप 2022 के फाइनल में पहुंचने के बाद पंजाब किंग्स ने ट्वीट किया, "अगर लियोनेल मेसी फुटबॉल के GOAT (ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम) खिलाड़ी हैं तो आईपीएल का कौन है?" इस ट्वीट पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने मुंबई इंडियंस के पूर्व श्रीलंकाई पेसर का नाम लेते हुए जवाब दिया, "लसिथ मलिंगा।"