मलेशिया ने पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 में दर्ज की पहली जीत, चिली को 3-2 से हराया

मलेशिया ने सोमवार को ओडिशा में खेले जा रहे हॉकी विश्व कप 2023 के पूल-सी मुकाबले में चिली को 3-2 से हरा दिया। इसके साथ ही मलेशिया 2 मैचों में एक जीत और एक हार के साथ पूल-सी की अंकतालिका में तीसरे स्थान पर आ गया। मलेशिया के लिए रहीम रेज़ी, हमसानी अशरान और सुमानत्री नोरसियाफिक ने 1-1 गोल किए।

Load More