मल्लिका होंगी आईपीएल 2024 की नीलामीकर्ता, 5 साल बाद हटाए गए ह्यू एडमीड्स: रिपोर्ट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2023 में हुई पहली विमेन्स प्रीमियर लीग की नीलामीकर्ता मल्लिका सागर आगामी आईपीएल 2024 की नीलामीकर्ता होंगी। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि बीसीसीआई ने नीलामीकर्ता के तौर पर 5 साल से सक्रिय ह्यू एडमीड्स को हटा दिया है। गौरतलब है, ह्यू एडमीड्स ने आईपीएल 2019 की नीलामी में रिचर्ड मैडली को रिप्लेस किया था।