मल्लिकार्जुन खड़गे ने संभाला कांग्रेस अध्यक्ष पद का कार्यभार
मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में हुए कार्यक्रम में सोनिया गांधी व राहुल गांधी की मौजूदगी में पार्टी के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला। इस दौरान उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने का प्रमाणपत्र सौंपा गया। गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में खड़गे ने शशि थरूर को हराया था।