मवेशी खुले में छोड़ने पर 25 जूते मारे जाएंगे: एमपी के एक गांव में सरपंच का आदेश

शहडोल (एमपी) ज़िले के खैरहा गांव के सरपंच ने आदेश दिया है कि गांव में खुले में मवेशी छोड़ने पर उसके मालिक को सज़ा के तौर पर 25 जूते मारे जाएंगे और ₹1,000 जुर्माना लिया जाएगा। घर-घर जाकर आदेश का ढिंढोरा पिटवाने का वीडियो भी सामने आया है। गांववालों ने सोशल मीडिया के माध्यम से एसडीएम से शिकायत की है।

Load More